फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JSSC Teacher Recruitment: झारखंड में 1373 शिक्षक पदों पर आवेदन प्रक्रिया स्थगित, अब इस दिन से करें पंजीकरण

Thu, 19 Jun 2025 12:01 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

JSSC Teacher Recruitment 2025: झारखंड में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के 1373 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि में बदलाव किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अब संशोधित तिथियों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। नई तिथियों की जानकारी नीचे दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JSSC Teacher Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सेकेंडरी टीचर के 1,373 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली आवेदन प्रक्रिया को तकनीकी कारणों से अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। अब यह आवेदन 27 जून 2025 से शुरू होंगे, जबकि पहले इसकी शुरुआत 18 जून 2025 से होनी थी।

विज्ञापन


यह भर्ती पारंपरिक विषयों के साथ-साथ कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस जैसे आधुनिक विषयों के लिए भी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

ये रही नई तारीख

1. ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 27 जून 2025
2. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2025 (मध्य रात्रि तक)
3. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 (मध्य रात्रि तक)
4. फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 (मध्य रात्रि तक)
5. आवेदन फॉर्म में संशोधन की तिथि 2 अगस्त से 4 अगस्त 2025 (मध्य रात्रि तक)
विज्ञापन

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 

अनिवार्य शर्त
अभ्यर्थी के पास पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) डिग्री के साथ बीएड (B.Ed.) या समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है।

विकल्प -1
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से माध्यमिक (कक्षा 9 से 12) स्तर पर पढ़ाए जाने वाले संबंधित विषय में
  • कम से कम 50% अंक (या समकक्ष ग्रेड) के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, और
  • राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) से मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड/बी.ए.एड/बी.एससी.एड डिग्री।

विकल्प - 2
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से माध्यमिक स्तर के संबंधित विषय में
  • न्यूनतम 55% अंक (या समकक्ष ग्रेड) के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, और
  • तीन वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.एड - एम.एड डिग्री।

आयु सीमा

इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी। 

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। अन्य वर्गों के लिए शुल्क में छूट संबंधित नियमों के अनुसार लागू होगी।

वेतनमान और सरकारी लाभ

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-6 के वेतनमान में रखा जाएगा, जिसमें मासिक वेतन 35,400 से 1,12,400 रुपये तक होगा। यह वेतनमान केंद्र सरकार के 7वें वेतन आयोग के अनुसार है, जिसमें महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी लाभ भी शामिल हो सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें