JSSC Recruitment इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को वर्गानुसार निर्धारित अधिकतम आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। झारखंड म्युनिसिपल सर्विस रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 29 जून, 2022 को मध्यरात्रि तक है।
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 100/- रुपये का एप्लीकेशन शुल्क देना पड़ेगा।
JSSC Recruitment 2022 की चयन प्रक्रिया
जेएसएससी म्युनिसिपल सर्विस रिक्रूटमेंट के तहत चयन प्रक्रिया में आयोग द्वारा एक चरण में लिखित परीक्षा (मुख्य परीक्षा) आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में तीन पेपर होंगे। पेपर-1 में 120 प्रश्न, पेपर-2 में 100 प्रश्न और पेपर- 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा के बाद तीनों पेपर के प्राप्तांकों के आधार पर फानइल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
जेएसएससी भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख : 30 मई, 2022 से
- आवेदन करने की अंतिम तिथि : 29 जून, 2022 रात्रि 11.59 बजे तक
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख : 02 जुलाई, 2022 तक
- फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने एवं प्रिंट लेने की सुविधा : 05 जुलाई, 2022 तक
- आवेदन पत्र में संशोधन और सुधार की सुविधा : 06 जुलाई से 10 जुलाई, 2022 तक
(उम्मीदवार ध्यान दें कि वे अपने नाम, ई-मेल आईडी और कॉन्टेक्ट नंबर और जन्म तिथि में बदलाव नहीं कर सकेंगे।)