JSSC Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी ( Industrial Training Officer) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी के 711 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 18 अक्तूबर 2022 से शुरू है। आवेदन की आखिरी तारीख 02 दिसंबर 2022 है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
JSSC Recruitment 2022 श्रेणीवार आवेदन शुल्क
UR (अनारक्षित), EWS, EBC-I, BC-II के लिए 100 रुपये का आवेदन शुल्क लगेगा। जबकि एससी, एसटी उम्मीदवारों को 50 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
JSSC Recruitment 2022 महत्वपूर्ण तिथियां
|
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ की तिथि |
18-10-2022 |
| ऑनलाइन आवेदन समाप्त की तिथि |
02-12-2022 11:59 PM बजे (रात्रि) |
| परीक्षा शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि |
04-12-2022 11:59 बजे (रात्रि) |
| आवेदन की प्रविष्टियों में संशोधन कि तिथि |
07-12-2022 से 10-12-2022 11:59 बजे (रात्रि) |
| आवेदन शुल्क |
यूआर (अनारक्षित), ईडब्ल्यूएस, ईबीसी- I, बीसी- II - 100 रुपये
एससी, एसटी- 50 रुपये
पीएच - कोई शुल्क नहीं |
JSSC Recruitment 2022 ऐसे करें अप्लाई
- कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर क्लिक करें।
- वेबसाइट पर दिए गए Application form के लिंक पर क्लिक करें।
- अब 'Jharkhand Industrial Training Officers Competitive Examination-2022' के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'NEW REGISTRATION' पर क्लिक करें।
- यहां मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट कर दें।
- इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद एप्लीकेशन कंफर्मेशन का प्रिंट निकाल लें।