JSSC JMLCCE Recruitment: इस तारीख तकर होंगे आवेदन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 सितंबर, 2022 से शुरू कर दी गई है। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की है। वहीं, 16 से 19 अक्तूबर तक का समय उम्मीदवारों को उनके आवेदन पत्र में सुधार के लिए दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।
JSSC JMLCCE Recruitment: इतने पदों पर मिलेगी नियुक्ति
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से कुल 455 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अंतर्गत रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
JSSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में झारखंड राज्य के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास की योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 01 अगस्त, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
JSSC Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार आवेदन के लिए इन आसान से स्टेप्स का पालन करें-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।