कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) एवं पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 रखा गया है, जबकि झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹150 शुल्क देना होगा। उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, वॉलेट, भारत क्यूआर या यूपीआई जैसे डिजिटल माध्यमों से पेमेन्ट गेटवे के जरिये कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए "Assistant Public Prosecutor Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अब नए यूजर के रूप में रजिस्ट्रेशन करें।
- फिर लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें और सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
- मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क जमा करें।
- अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।