आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास कृषि, कृषि इंजीनियरिंग, पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान, वानिकी, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, प्राणी विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान या संबंधित विषयों में ऑनर्स या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, मैकेनिकल, केमिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ईबीसी/बीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये लागू होंगे।