मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल, भोपाल (व्यापम) ने अधिकारियों के 1,519 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में सीधी भर्ती के तहत 1,217 पद और सीधी भर्ती बैकलॉग के जरिये 302 पद भरे जाएंगे।
कुल 1,519 पदों में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के 244 पद, कृषि विकास अधिकारी के 198 पद, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के 675 पद, भूमि संरक्षण सर्वे अधिकारी के 320 पद, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी के 69 पद और यांत्रिक सहायक के 13 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200-20,200 रुपये, 9,300-34,800 रुपये पदों के अनुसार दिए जाने का प्रावधान है।