फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2500 सरकारी पदों पर भर्ती, चूक ना जाए मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश शासन व्यावसायिक परीक्षा मंडल (VYAPAM) भोपाल ने राज्य शासन के विभिन्न विभागों या संस्थाओं से संबंधित रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 2519 निर्धारित की गई है। इन पदों में अकाउंटेंट, ऑडिटर और अलिपिक वर्ग (ग्रेड III) के पद शामिल हैं। इन पदों को भरने
विज्ञापन

की शैक्षिक योग्यता स्नातक या समकक्ष निर्धारित की गई है। शैक्षिक योग्यता के अलावा आवेदकों के पास कंप्यूटर में प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए 5,200 से 20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। केवल अलिपिक वर्ग ग्रेड III के पदों के लिए वेतनमान 9,300 से 34,800 रुपये है।
विज्ञापन

आवेदन ऐसे करें

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। संबंधित पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए 700 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए 350 रुपये निर्धारित किया गया हैं। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन के माध्यम से जमा किया जा सकता है। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों को साक्षात्कार का मौका मिलेगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी, 2015 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार www.vyapam.nic.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें