यूपी पावर कारपोरेशन में तकनीकी सहायकों की भर्ती को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भर्ती प्रक्रिया को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी गई है। इसमें मानकों की अनदेखी करने का आरोप है।
न्यायमूर्ति वीके बिरला ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पावर कारपोरेशन और अन्य पक्षकारों से छह अगस्त तक जवाब दाखिल करने को कहा है। इस बीच कारपोरेशन के वकील ने आश्वासन दिया है कि चयन सूची को फिलहाल अंतिम रूप नहीं दिया जाएगा।
प्रशांत कुमार जायसवाल तथा अन्य लोगों ने याचिका दाखिल कर कहा है कि पावर कारपोरेशन में तकनीकी सहायक ग्रेड दो के 2211 पदों के लिए सितंबर 2014 में विज्ञापन जारी किया गया था।