सर्वे ऑफ इंडिया ने टोपो प्रशिक्षु टाइप 'ए' के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी की गई कुल 118 रिक्तियों में ओबीसी के लिए 20 पद, एससी के लिए 20 पद और एसटी के लिए 17 पद आरक्षित हैं। अन्य पदों पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। आयु की गणना 21 फरवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी गई है।
इन पदों पर चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। वेतनमान के तौर पर इस पद पर चयनित उम्मीदवार को प्रशिक्षण के दौरान 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे 1900 रुपये तथा नियमित होने पर 9300 - 34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 रुपये दिया जाएगा।