सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर के खाली पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 52 है, जिनमें प्रोफेसर के 04 पद, सहायक प्रोफसर के 30 पद और एसोसिएट प्रोफसर के 18 पद शामिल हैं।
विज्ञापित पदों में एससी वर्ग के 03, एसटी वर्ग के 06, अन्य पिछड़ा वर्ग के 15 और सामान्य वर्ग के कुल 28 पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से परास्नातक व संबंधित विषय में नेट/पीएचडी डिग्री का होना आवश्यक है।
इन पदों पर विश्वविद्यालय और राज्य सरकार के नियमों के अनुसार चुने गए उम्मीदवारों के लिए वेतनमान निर्धारित किया जाएगा।