फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास भरें फॉर्म, रेलवे में ग्रुप D की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद के बाद अब रेल भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) इलाहाबाद की ओर से भी ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसकी शुरूआत आरआरसी की ओर से स्पोर्ट्स, कल्चर एवं स्काउट/गाइड कोटे के तहत की जाने वाली भर्ती प्रक्रिया से शुरू हो रही है।
विज्ञापन


आरआरसी की ओर से कुल 59 पदों पर भर्ती की जानी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर है। आरआरसी इलाहाबाद की ओर से ग्रुप डी के 59 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आरआरसी ने किसी भर्ती के लिए पहली बार ऑन लाइन आवेदन मांगा है। ये सभी पद खेलकूद कोटा, स्काउट्स एवं गाइड कोटा और सांस्कृतिक कोटा के तहत भरे जाने हैं। बता दें कि उत्तर मध्य रेलवे में लंबे समय से खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट 50 फीसदी अंकों के साथ

स्पोर्ट्स कोटे के तहत रेलवे में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग भी खिलाड़ी कर रहे थे। फिलहाल अब आरआरसी इलाहाबाद के माध्यम से रेलवे ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।

कुल 49 पदों पर स्पोर्ट्स कोटे के, आठ पद स्काउट एवं गाइड एवं दो पद सांस्कृतिक कोटे के तहत भरे जाएंगे। 2000 और 1900 ग्रेड पे वाले पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट 50 फीसदी अंकों के साथ होनी चाहिए।

एससी, एसटी को नियमानुसार छूट देने की बात कही गई है। जबकि 1800 ग्रेड पे के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल या समकक्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु एक जनवरी 2016 को 18 से 25 वर्ष  के बीच होनी चाहिए। आरआरसी इलाहाबाद के चेयरमैन संजीव कुमार के मुताबिक इसके बाद बड़ी भर्तियों के भी आवेदन ऑनलाइन ही मांगे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें