संघ लोक सेवा आयोग ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में असिस्टेंट कमाडेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
कुल 304 पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त, 2015 से की जाएगी।