भारत सरकार के अंतर्गत (रक्षा मंत्रालय) आर्डिनेंस फैक्टरी, पुणे ने डेंजर बिल्डिंग वर्कर समेत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों की कुल संख्या 170 है, जिनमें डेंजर बिल्डिंग वर्कर, एग्जामिनर, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, फिटर इलेक्ट्रॉनिक्स, वेल्डर इत्यादि के पद शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अन्य योग्यता के अंतर्गत उम्मीदवारों के पास एनसीवीटी द्वारा जारी किया गया तकनीकी सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
निर्धारित पदों पर न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 32 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को 5,200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये व 1,800 रुपये ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।