रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आर्डनेंस फैक्टरी, कानपुर में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 198 है। जिसमें टेलर, मशीनिस्ट, फिटर जनरल मेकैनिक, बढ़ई, फिटर इलेक्ट्रॉनिक्स, एग्जामिनर क्लोथिंग के पद शामिल हैं। निर्धारित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक के पास 10वीं या समकक्ष और पद से संबंधित तकनीकी प्रमाणपत्र का होना आवश्यक है।
विज्ञापित पदों पर अधिकतम 32 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए 5,200 से लेकर 20,200 रुपये व ग्रेड पे 1,800 रुपये वेतनमान दिए जाने का प्रावधान है।