एनएमडीसी लिमिटेड में योग्य उम्मीदवारों के लिए विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। विज्ञापित पदों में रिक्तियों की संख्या 311 है।
इन पदों में जूनियर ऑफिसर, मैकेनिक, तकनीशियन, जूनियर असिस्टेंट, मेंटेनेंस असिस्टेंट व फील्ड अटेंडेंट के पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
विज्ञापित पदों में ज्यादातर पदों के लिए किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से पद से संबंधित इंजीनियरिंग में डिग्री निर्धारित की गई है।
केवल मेंटेनेंस असिस्टेंट के लिए तकनीशियन ट्रेड में आईटीआई और फील्ड अटेंडेंट के लिए 10वीं पास शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष तथा कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।