नौसेना पत्तन, मुंबई ने बोट क्रियू लास्कर-I और बोट क्रियू फायरमैन के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल जारी 264 रिक्तियों में बोट क्रियू लास्कर-I के 207 पद और बोट क्रियू फायरमैन के 57 पद शामिल हैं। पहले पद के 105 और दूसरे पद के लिए 57 पद अनारक्षित हैं।
शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास किया हो। इसके साथ ही उसे तैराकी का ज्ञान हो और किसी पंजीकृत जहाज पर 3 वर्ष तक कार्य करने का अनुभव हो।
वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 1800 रुपये दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन के लिए किसी प्रकार का आवेदन अथवा अन्य शुल्क नहीं लिया जाएगा।