लघु सिंचाई विभाग लखनऊ, उत्तर प्रदेश में सहायक बोरिंग टेक्निशियन के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 423 निर्धारित की गई है। इन पदों में सामान्य वर्ग के 211 पद, पिछड़ा वर्ग के 115 पद, अनुसूचित जाति के 89 पद व अनुसूचित जनजाति के 08 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास या समकक्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले सभी आवेदकों के पास पद से संबंधित आईटीआई प्रमाणपत्र का होना आवश्यक है।
विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए 5,200 से 20,200 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।