मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने कुल 40 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें डिप्टी सेक्रेटरी, टेलीफोन ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर और स्टाफ कार ड्राइवर समेत अन्य पदों को भरा जाएगा।
निर्धारित पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की मांग की गई है। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 27 और अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है (पदानुसार)।
उम्मीदवरों को आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु में विशेष छूट का प्रावधान है। इन पदों पर वेतनमान के तौर पर चयनित आवेदकों को 5,200 से 67,000 रुपये प्रतिमाह (पदानुसार) दिए जाने का प्रावधान है।