मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES) में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 2658 निर्धारित की गई है। इन पदों में ड्रॉफ्ट्समैन, सुपरवाइजर, स्टोरकीपर, सिविल मोटर ड्राइवर, चपरासी, चौकीदार व मेट (सहायक) के पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता अलग-अलग रखी गयी है। स्टोरकीपर, सिविल मोटर ड्राइवर, चपरासी, चौकीदार व मेट के पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास व अन्य पदों के लिए स्नातक रखी गई है।
विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। विज्ञापित पदों के लिए वेतनमान अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। ड्रॉफ्ट्समैन व सुपरवाइजर के लिए 9,300 से 34,800 रुपये व अन्य सभी पदों के लिए 5,200 से 20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।