भारतीय सेना में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। इन पदों में लेफ्टिनेंट, कैप्टन, मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल, कर्नल व ब्रिगेडियर के पद शामिल हैं।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गयी है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 31 दिसंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापित पदों के लिए वेतनमान अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। लेफ्टिनेंट, कैप्टन व मेजर के लिए 15,600 से 39,100 रुपये व अन्य पदों के लिए 37,400 से 67,000 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों को भरने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। लिखित परीक्षा 8 फरवरी, 2015 को आयोजित की जाएगी।