राज्य स्वास्थ्य समिति, जयपुर (राजस्थान) ने रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 240 है, जिनमें अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, एक्जीक्यूटिव कम डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि पद शामिल हैं।
विज्ञापित पदों पर भर्ती संविदा माध्यम से की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होना अनिवार्य है।
आयु की गणना 1 जून, 2015 से की जाएगी। विज्ञापित पदों पर आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को 8,000 रुपये, 9,000 रुपये तथा 10,000 रुपये पदानुसार दिए जाने का प्रावधान है।