दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (डीडीए) ने 25 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में सीनियर लॉ, ऑफिसर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल), असिस्टेंट डायरेक्टर, लीगल असिस्टेंट, प्रोग्रामर, प्लानिंग असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, सेक्शनल ऑफिसर और असिस्टेंट के पद शामिल हैं।
इन पदों पर शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जेई के पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत आवेदकों की आयु 18 से 27 वर्ष और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के पद के लिए 21 से 30 वर्ष होनी चाहिए।
सीनियर लॉ ऑफिसर के पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष और शेष अन्य पदों पर अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की गई है।