दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर (16 पद), असिस्टेंट प्रोफेसर (22 पद) और एसोसिएट प्रोफेसर (28 पद) जैसे विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 66 है।
शैक्षिक योग्यता यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यू.जी.सी) 2010 के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतनमान के तौर पर प्रोफेसर के पदों पर 37,400 से 67,000 रुपये एवं ग्रेड पे 1,000 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर 37,000 से 67,000 रुपये एवं ग्रेड पे 9,000 रुपये एवं असिस्टेंट प्रोफेसरों के पर चुने गए आवेदकों को 15,600 से 39,100 रुपये के साथ 6,000 रुपये का ग्रेड पे दिये जाएगा।