फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला नौकरी का पिटारा, 12वीं पास भरें फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय यानी बीएफयूएचएस में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए 27 अक्टूबर, 2014 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस विश्वविद्यालय की स्थापना पंजाब सरकार ने एक कानून के जरिए 1998 में की थी।
विज्ञापन


इसमें जिन पदों को भरा जाना है, उनकी कुल संख्या 100 है। सर्वाधिक 50 पद स्टाफ नर्स के हैं। इसके अलावा प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, ट्यूटर, लैब टेक्निशियन, मॉडलर इत्यादि के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए वेतनमान अलग अलग निर्धारित किया गया है। कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष है तो कुछ अन्य पदों के लिए 42 वर्ष है।

स्टाफ नर्स के पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को 12वीं पास होना चाहिए और साथ ही जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में तीन वर्षीय डिप्लोमा धारक भी होना चाहिए। इसके अलावा अन्य विज्ञापित पदों की योग्यता के बारे में बीएफयूएचएस की वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने का तरीका

आवेदक को ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए सबसे पहले बीएफयूएचएस की वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद उसको पूरी तरह भरकर और साथ ही उपयुक्त फीस जो कि सामान्य उम्मीदवार के लिए 1500 रुपये, राज्य के एससी/एसटी के लिए 750 रुपये है, का ड्राफ्ट संलग्न करना होगा।

हालांकि कुछ पदों के लिए आवेदन फीस सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 500 रुपये और राज्य के एसटी/एससी के लिए 250 रुपये निर्धारित की गई है।

आवेदन फीस के लिए ड्राफ्ट रजिस्ट्रार, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्‍थ साइंसेज, सादिक रोड, फरीदकोट के नाम पर देय होगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर, 2014 है। अवेदन संबंधी अन्य सभी तरह की जानकारी के लिए वेबसाइट http://bfuhs.ac.in/index.asp पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें