अंबेडकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली ने रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 57 है जिनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता के तहत आवेदकों के पास परास्नातक डिग्री 55% अंकों के साथ और पीएचडी डिग्री होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों पर आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
वेतनमान के तौर पर प्रोफेसर पर चुने गए आवेदकों को 37,400 रुपये से 67,000 रुपये ग्रेड पे 10,000 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 37,400 से 67,000 ग्रेड पे 9,000 रुपये और असिस्टेंट पर पर 15,600 रुपये से 39,100 रुपये ग्रेड पे 6,000 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।