फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक में भर्ती, सैकड़ों पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक द्वारा प्रायोजित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, बांदा (उत्तर प्रदेश) में 113 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में अधिकारी वर्ग-I के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों में सामान्य वर्ग के 41 पद, अन्य पिछड़े वर्ग के 41 पद, अनुसूचित जाति के 21 पद व अनुसूचित जनजाति के 10 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है।

विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी। अधिकारी वर्ग को 2 साल का परिवीक्षा (प्रोबेशन) समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान तथा क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। विज्ञापित पदों के लिए 14,500 से 25,700 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सितंबर-अक्तूबर 2014 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों-कॉमन लिखित परीक्षा-III में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

आईबीपीएस की लिखित परीक्षा में निर्धारित मानक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। साक्षात्कार 30 अंकों का निर्धारित किया गया है।

उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंको के आधार पर किया जायेगा। योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ऑनलाइन आवेदन 28 जनवरी, 2015 से 12 फरवरी, 2015 के मध्य किए जा सकते हैं। पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.allahabadgraminbank.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें