फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया में पाएं नौकरी, 12वीं पास की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया में 161 ट्रेनी केबिन क्रू पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। ये विज्ञप्तियां उत्तरी क्षेत्र और दक्षिणी क्षेत्र के लिए भरी जानी हैं। योग्य उम्मीदवार 11 नवंबर, 2014 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उत्तरी क्षेत्र में भरे जाने वाले पदों की संख्या 121 है जिसमें से 20 पद युवकों के लिए हैं जबकि 101 पद युवतियों के लिए हैं। दक्षिणी क्षेत्र के लिए पदों की कुल संख्या 40 है जिसमें 10 पद युवकों के लिए और 30 पद युवतियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है, जिसका निर्धारण 1 अक्टूबर, 2014 से होगा।
विज्ञापन

योग्यता और आवेदन करने की प्रक्रिया

इन पदों के लिए आवश्यक योग्यता के ‌तहत उम्मीदवार 12वीं पास हो और साथ में होटल मैनजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी में डिग्री या डिप्लोमा धारक हो अथवा 12वीं पास के साथ-साथ एयरलाइंस में यात्रियों के साथ व्यावहारिक अथवा होस्पिटेलिटी सेवाओं का अनुभव होना चाहिए या फिर स्नातक होना चाहिए।

उम्मीदवारों का चयन ग्रुप डायनामिक्स, व्यक्तित्व आकलन परीक्षण, ‌मेडिकल जांच और लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए आवेदन फीस 600 रुपये है। जबकि एसटी/एससी के लिए कोई फीस नहीं है। इसके लिए ड्राफ्ट एयर इंडिया लि., दिल्ली अथवा चेन्नई के नाम पर भुगतान करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट http://www.airindia.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें