फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेनोग्राफर और अनुवादक के पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हाई कोर्ट, मध्य प्रदेश ने स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) एवं अनुवादक के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 31 है।
विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के तहत स्टोनोग्राफर (अंग्रेजी) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री धारक होना एवं किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से अंग्रेजी शॉर्ट हैंड में 80 शब्द प्रति मिनट की दक्षता की परीक्षा पास करना अनिवार्य है। अनुवादक के पद के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक होना एवं अंग्रेजी और हिंदी का ज्ञान अनिवार्य है।

इन निर्धारित पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल ऑनलाइन आवेदन होंगे स्वीकार

उपरोक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदकों को संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। आवेदन शुल्क के तहत प्रत्येक उम्मीदवारों को 600 रुपये का पोर्टल शुल्क देना अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये का परीक्षा शुल्क भी देना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है। उपरोक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर, 2015 निर्धारित की गई है।

इन पदों पर अंतिम चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करने से संबंधित या किसी अन्य जानकारी के लिए हाइकोर्ट, मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट  www.mponline.gov.in पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें