समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय) ने रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिनमें जूनियर स्टेनोग्राफर और जूनियर क्लर्क के पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 23 है। विज्ञापित पदों के लिए शैक्षिक योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों के लिए 10वीं पास और शार्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट एवं 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति जबकि जूनियर क्लर्क के पदों के लिए स्नातक एवं 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग का सर्टिफिकेट के साथ-साथ कंप्यूटर ज्ञान निर्धारित किया गया है।
विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 31 मई, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 5,200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये तक व ग्रेड पे 1,900 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।