फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के सैफई में 12वीं पास की बंपर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, सैफई में विभिन्न रिक्त पदों पर नियुक्ति करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। विज्ञापित पदों में मुख्य नर्सिंग अधिकारी और स्टाफ नर्स के कुल 151 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों में मुख्य नर्सिंग अधिकारी के 01 पद तथा स्टाफ नर्स के 150 पद शामिल हैं। मुख्य नर्सिंग अधिकारी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता बीएससी नर्सिंग और 10 वर्ष का अनुभव और कम से कम 05 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव का होना आवश्यक है।

स्टाफ नर्स के पदों के लिए विज्ञान के साथ 10वीं और 12वीं परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों पर आवेदक की आयु अधिकतम 40/55 वर्ष (पदानुसार अलग-अलग) निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 जुलाई

विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन मान्य किए जाएंगे। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का बैंक ड्रॉफ्ट 'वित्त नियंत्रक, रिम्स एंड आर, सैफई, इटावा' के पक्ष में केवल निर्धारित बैंकों से बनवाकर जमा करना होगा।

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को भरें व पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को 'निदेशक, उप्र ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्‍थान, सैफई, इटावा-206130' के पते पर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट द्वारा भेजें।

विज्ञापित पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 जुलाई, 2015 निर्धारित की गई है। उपरोक्त पदों से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार इस वेबसाइट www.rimsnr.ac.in पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें