हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने कुल 496 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। निर्धारित पदों पर पुरुष और महिला वर्ग दोनों आवेदन पात्र हैं।
शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं व स्नातक (पदों के अनुसार) होना आवश्यक है। जूनियर स्केल स्टेनोग्रफर के पद पर उम्मीदवारों की शॉर्टहैंड गति 80 शब्द प्रति मिनट (अंग्रेजी) और 70 शब्द प्रति मिनट (हिंदी) व टाइपिंग गति के तहत 40 शब्द प्रति मिनट (अंग्रेजी) और 30 शब्द प्रति मिनट (हिंदी) होना अनिवार्य है।
इन पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 45 वर्ष 01 जनवरी, 2015 को पूर्ण होनी चाहिए। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को पदों के अनुसार न्यूनतम 5,910 रुपये से लेकर 34,800 रुपये तक दिए जाने का प्रावधान है।