एम.पी पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड
मध्यप्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (एमपीपीजीसीएल) में ग्रेजुएट अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अपरेंटिस के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं...
www.mppgcl.mp.gov.in
पदः ग्रेजुएट अप्रेंटिस
कुल पदः 11
ट्रेड के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है-
मैकेनिकल इंजीनियरिंग- 06 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- 04 पद
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग- 01 पद
शैक्षणिक योग्यताः इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिग्री।
वेतनमानः चयनित आवेदकों को 4,984 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।
पदः टेक्नीशियन अपरेंटिस
कुल पदः 08
ट्रेड के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है-
मैकेनिकल इंजीनियरिंग- 04 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- 03 पद
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग- 01 पद
शैक्षणिक योग्यताः इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा।
वेतनमानः चयनित आवेदकों को 3,542 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।
आयु सीमाः उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना विभाग के नियमानुसार होगी।
आवेदन शुल्क: आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निःशुल्क है।
आवेदन प्रक्रियाः संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार तक ऑनलाइन आवेदन करें और उसके प्रिंटआउट के साथ सभी संबंधित प्रमाणपत्रों एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न कर निचे दिए गए पते पर 15 जनवरी, 2018 तक भेजे दें।
आवेदन भेजने का पता-
'द चीफ इंजीनियर (ऑपरेशन ), एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (एमपीपीजीसीएल) एसटीपीएस, सारनी, बैतूल, मध्य प्रदेश (एमपी) - 460447'
चयन प्रक्रिया: आवेदकों को सूचीबद्ध कर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
स्टेनोग्राफर एवं एलडीसी के पद रिक्त
राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान ने स्टेनोग्राफर ग्रेड- III एवं लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसके तहत पदों की कुल संख्या 12 हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 05 फरवरी, 2018 तक आवेदन भेज सकते हैं...
www.nihfw.org.
पदः स्टेनोग्राफर ग्रेड- III
कुल पदः 05
श्रेणी के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है-
श्रेणी सामान्य ओबीसी एससी एसटी
रिक्तियां 01 02 01 01
शैक्षणिक योग्यताः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए साथ ही शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति होनी भी आवश्यक है।
आयु सीमाः इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई, 2017 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में अधिकतम छूट दिए जाने का प्रावधान हैं।
पदः लोअर डिवीजन क्लर्क
कुल पदः 07
श्रेणी के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है-
श्रेणी सामान्य ओबीसी एससी
रिक्तियां 03 03 01
शैक्षणिक योग्यताः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए साथ ही टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति होनी भी आवश्यक है।
आयु सीमाः इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई, 2017 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में अधिकतम छूट दिए जाने का प्रावधान हैं।