मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर रिक्तियां
नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (NFL) ने तकनीकी विषयों के लिए मैनेजमेंट ट्रेनी (केमिकल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल) के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसके तहत जारी पदों की कुल संख्या 41 है। मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए इंजीनियरिंग डिग्रीधारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 18 जनवरी, 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं...
www.nationalfertilizers.com
पदः मैनेजमेंट ट्रेनी (केमिकल)
कुल पदः 25
श्रेणी के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है-
श्रेणी सामान्य ओबीसी एससी एसटी
रिक्तियां 14 06 03 02
शैक्षणिक योग्यताः मान्यताप्राप्त विश्वविधालय/ संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत (अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 50 प्रतिशत) अंकों के साथ पूर्णकालिक केमिकल इंजीनियरिंग डिग्री के साथ केमिकल इंजीनियरिंग में मान्य गेट 2016 स्कोर होना चाहिए।
पदः मैनेजमेंट ट्रेनी (मैकेनिकल)
कुल पदः 10
श्रेणी के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है-
श्रेणी सामान्य ओबीसी एससी एसटी
रिक्तियां 06 01 02 01
शैक्षणिक योग्यताः मान्यताप्राप्त विश्वविधालय/ संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत (अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 50 प्रतिशत) अंकों के साथ पूर्णकालिक मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिग्री के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मान्य गेट 2016 स्कोर होना चाहिए।
पदः मैनेजमेंट ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल)
कुल पदः 06
श्रेणी के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है-
श्रेणी सामान्य ओबीसी एससी एसटी
रिक्तियां 04 01 01 00
शैक्षणिक योग्यताः मान्यताप्राप्त विश्वविधालय/ संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत (अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 50 प्रतिशत) अंकों के साथ पूर्णकालिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिग्री के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मान्य गेट 2016 स्कोर होना चाहिए।
आयु सीमाः इन पदों पर अधिकतम 27 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की गणना 31 दिसंबर, 2018 के आधार पर की जाएगी।
आयु सीमा में छूट:
आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में अधिकतम छूट दिए जाने का प्रावधान इस प्रकार हैं-
श्रेणी आयु सीमा में अधिकतम छूट
ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष
पीडब्ल्यूडी (सामान्य) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 10 वर्ष
पीडब्ल्यूडी (अन्य पिछड़ा वर्ग) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 13 वर्ष
पीडब्ल्यूडी (एससी, एसटी) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 15 वर्ष
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली ने प्रोजेक्ट अटेंडेंट/ प्रोजेक्ट असिस्टेंट एवं अन्य रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं...
www.iitd.ac.in
पदः प्रोजेक्ट अटेंडेंट
कुल पदः 01
शैक्षणिक योग्यताः 12वीं के साथ पांच वर्ष का निर्धारत अनुभव।
वेतनमानः चयनित आवेदक को 10,500-16,500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
पदः प्रोजेक्ट असिस्टेंट
कुल पदः 02
शैक्षणिक योग्यताः संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा और चार वर्ष का निर्धारित अनुभव या अन्य निर्धारत योग्यताएं।
वेतनमानः चयनित आवेदकों को 23,500-37,600 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
पदः प्रोजेक्ट एसोसिएट
कुल पदः 01
शैक्षणिक योग्यताः प्रथम श्रेणी में बीटेक, एमएससी, एसीए डिग्री या समकक्ष योग्यता।
वेतनमानः चयनित आवेदक को 27,500-44,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
पदः सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट
कुल पदः 01
शैक्षणिक योग्यताः प्रथम श्रेणी में बीटेक पीएचडी या अन्य निर्धारत योग्यताएं।
वेतनमानः चयनित आवेदक को 40,000-64,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
आयु सीमाः उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना विभाग के नियमानुसार होगी।
आवेदन शुल्क: आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निःशुल्क है।
आवेदन प्रक्रियाः इच्छुक उम्मीदवारों को संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरना होगा। इसका बाद पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ संबंधित शैक्षणिक दस्तावेजों को संलग्न कर इस ई-मेल आईडी 'cloudproject@cse.iitd.ac.in'पर 31 दिसंबर, 2017 से पहले मेल करना होगा।
चयन प्रक्रिया: इन पदों पर आवेदकों को सूचीबद्ध कर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।