SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एसबीआई को अपनी कई ब्रांच में प्रोबेशनरी ऑफिसर की जरूरत है। 21 अप्रैल, 2018 को SBI ने प्रोबेशनरी ऑफिसर की नौकरी का नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://www.sbi.co.in/careers/ पर जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 13 मई, 2018 तक अप्लाई कर सकते हैं।
ये रही पूरी डिटेल्सः
- 21 अप्रैल, 2018 से आवेदन प्रक्रिया शुरू
- आवदेन करने की आखिरी तारीख 13 मई, 2018 है
- 21 अप्रैल से लेकर 13 मई, 2018 तक उम्मीदवार ऑनलाइन फीस जमा करा सकते हैं।
- प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड 18 जून, 2018 को जारी हो सकता है
- SBI PO की प्रीलिम्स परीक्षा 1,7,8 जुलाई, 2018 को होगी।
- SBI PO की मुख्य परीक्षा 4 अगस्त, 2018 को होगी।
ऐसे करें अप्लाई-
- उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sbi.co.in/careers/ पर लॉगइन करना होगा।
- इसके बाद हॉम पेज पर आपको प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)का नोटिफिकेशन दिखाई देगा
- नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा।
- इसमें रजिस्ट्रेशन करके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।