केंद्रीय चयन परिषद बिहार ने 1,500 से ज्यादा पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिसके तहत चालक सिपाही के पदों को भरा जाएगा। निर्धारित पदों पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, 2016 निर्धारित की गई है।
पदों की संख्या
1577
पद का नाम
चालक सिपाही
स्थान
बिहार
अंतिम तिथि
28 सितंबर, 2016
श्रेणी
पदों की संख्या
सामान्य
716
अनुसूचित जाति
297
अनुसूचित जनजाति
28
अत्यंत पिछड़ा वर्ग
285
पिछड़ा वर्ग
200
पिछड़े वर्ग की महिला
51
कुल
1577
शैक्षणिक योग्यता
निर्धारित पदों के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यताप्राप्त बोर्ड से इंटरमीडियट (10+2) परीक्षा में उत्तीर्ण अथवा समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
आयु सीमा इस प्रकार से है-
श्रेणी
आयु सीमा
सामान्य
18 से 30 वर्ष
पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग
18 से 33 वर्ष
अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग
18 से 35 वर्ष
वेतनमान
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 5,200 रुपये से 20,200 रुपये प्रतिमाह और 2,000 रुपये ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।
आवेदन शुल्क
निर्धारित पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी वर्ग को 450 रुपये तथा अन्य सभी आरक्षिच वर्ग को 112 रुपये जमा करने होंगे। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार दिये गये आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड कर उस भरें। आवेदन करने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र की प्रतियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, 2016 निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया
निर्धारित पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन शारीरिक जांच-माप परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए किसी भी प्रकार के लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें