फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU ने जारी की एक अधिसूचना, कहा 17 मई तक बंद रहेंगे विश्वविद्यालय

Sun, 03 May 2020 05:37 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
exam shimla - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते आज पूरा देश घर पर रहकर सरकार की मदद कर रहा है। लॉकडाउन के दूसरे चरण 3 मई को खत्म होने वाला था पर सरकार ने फिर तिथि बढ़ा दी और लॉकडाउन की आखिरी तारीख 17 मई रख दी है। ऐसे में अब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने भी परिसस्थिति को देखते हुए एक अधिसूचना जारी कर दी हैै। बता दें कि अधिसूचना में कहा गया है कि विश्वविद्यालय 17 मई, 2020 तक बंद रहेगा। यानी अब छात्र-छात्राओं को 17 मई तक विश्वविद्यालय के खुलने का इंतजार करना है। इसे लेकर एएनआई का एक ट्ववीट भी आया है। 

विज्ञापन

उम्मीदवार से अनुरोध है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए जेएनयू की ऑफिशिल वेबसाइट पको समय-समय पर चेक करते रहें। ध्यान दें कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम (JNUEE)-2020 सत्र में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई तक बढ़ा दी गई है। कोरोना संकट को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। प्रवेश निदेशक की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया, कोरोना संकट को देखते हुए एनटीए ने रजिस्ट्रेशन और आवेदन जमा करने की समय सीमा 15 मई तक बढ़ा दी है। जिसके लिए जेएनयू के कुलपति जगदीश कुमार ने आवेदन से संबंधित टि्वटर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें