JKSSB Inspector Admit Card 2026: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने 11 मार्च 2026 को इंस्पेक्टर (वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी और परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है।
इस दिन होगी परीक्षा
जेकेएसएस इंस्पेक्टर (वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग, जम्मू-कश्मीर) पद के लिए 15 मार्च 2026 को OMR आधारित लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी होगा।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
- एडमिट कार्ड डाउनलोड में समस्या: अगर कोई उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह परीक्षा से दो दिन पहले अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और फीस जमा करने के प्रमाण के साथ बोर्ड से संपर्क कर सकता है। ऐसा नहीं करने पर माना जाएगा कि उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहता।
- समय से पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र: बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
- प्रिंटआउट ले लें: अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट पहले ही निकाल लें। यदि एडमिट कार्ड की फोटो में कोई गलती है, तो तुरंत Jammu and Kashmir Services Selection Board के जम्मू या श्रीनगर कार्यालय से संपर्क करें या ssbjk-grievance@jk.gov.in पर ईमेल करें। परीक्षा के दिन ऐसी शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा।
- गलत जानकारी देने पर कार्रवाई: यदि कोई उम्मीदवार गलत जानकारी देकर, किसी और की जगह परीक्षा देकर या धोखाधड़ी करके पात्रता का दावा करता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और उसके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
- बोर्ड का अंतिम अधिकार: यदि किसी भी चरण पर कोई उम्मीदवार अयोग्य पाया जाता है, तो बोर्ड उसकी उम्मीदवारी रद्द करने का अधिकार रखता है।
- परीक्षा के बाद एडमिट कार्ड जमा करें: परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड, जिस पर उम्मीदवार और निरीक्षक के हस्ताक्षर होंगे, निरीक्षक को वापस जमा करना होगा
कैसे करें प्रवेश पत्र डाउनलोड?
- सबसे पहले Jammu and Kashmir Services Selection Board की आधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “E-Admit Card Download” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको ईमेल आईडी और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
- यहां ईमेल आईडी यूजरनेम होगी और पासवर्ड आपकी जन्मतिथि (DD/MM/YYYY) के फॉर्मेट में होगा।
- लॉगिन करने के बाद “View & Print E-Admit Card” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका JKSSB एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।
- परीक्षा के दिन उम्मीदवार को एडमिट कार्ड की साफ प्रिंट कॉपी अपने साथ परीक्षा केंद्र पर ले जानी होगी।