किन विभागों में होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रमुख पद शामिल हैं-
- हेल्थ एजुकेटर
- सैनिटरी इंस्पेक्टर
- जूनियर फार्मासिस्ट
- जूनियर स्टाफ नर्स
- जूनियर लैब टेक्नीशियन
- जूनियर थिएटर टेक्नीशियन
- जूनियर लैब असिस्टेंट
- एफएमपीएचडब्ल्यू / एमएमपीएचडब्ल्यू
- सुपरवाइजर
- सीनियर कैनिंग अटेंडेंट
- हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-IV
कितनी मिलेगी सैलरी?
सभी पदों का वेतन संबंधित पे लेवल के अनुसार दिया जाएगा। वेतनमान लेवल-2 (19,900-63,200 रुपये) से लेकर लेवल-6 (35,800-1,13,200 रुपये) तक निर्धारित है।
कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का डोमिसाइल होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी के पास 9 अक्तूबर 2026 या उससे पहले जारी वैध डोमिसाइल प्रमाणपत्र होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। उदाहरण के तौर पर-
- जूनियर स्टाफ नर्स: विज्ञान विषय के साथ मैट्रिक या उससे ऊपर तथा जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा
- जूनियर फार्मासिस्ट: 10+2 (विज्ञान) के साथ फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा
- हेल्थ एजुकेटर: विज्ञान विषय के साथ स्नातक
- जूनियर लैब असिस्टेंट: विज्ञान से स्नातक। प्रोफेशनल लैब कोर्स में पीजी डिप्लोमा धारकों को वरीयता मिलेगी
- हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-IV: 10+2 के साथ एक वर्ष का बेसिक हॉर्टिकल्चर प्रशिक्षण
- सुपरवाइजर: मैट्रिक या समकक्ष योग्यता
सभी आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं 9 अक्तूबर 2026 तक प्राप्त होना जरूरी है।
आयु सीमा क्या है?
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।
- सामान्य (OM): अधिकतम 40 वर्ष
- SC, ST, RBA, ALC/IB, EWS, OBC: अधिकतम 43 वर्ष
- दिव्यांग उम्मीदवार: अधिकतम 42 वर्ष
पूर्व सैनिकों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
चयन कैसे होगा?
उम्मीदवारों का चयन लिखित (OMR आधारित) वस्तुनिष्ठ परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे।
गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए विशेष सुविधा
दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार स्क्राइब (लेखन सहायक) की सुविधा मिलेगी। पात्र उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। स्क्राइब की शैक्षणिक योग्यता अभ्यर्थी से कम होनी चाहिए और वह उसी परीक्षा का उम्मीदवार या अभ्यर्थी का रिश्तेदार नहीं होना चाहिए।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
- सामान्य वर्ग : 600 रुपये
- SC, ST-1, ST-2, EWS एवं PwBD : 500 रुपये
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। जमा की गई फीस वापस नहीं की जाएगी।