कितना मिलेगा वेतन?
जेकेएसएसबी भर्ती 2026 के तहत ड्राफ्ट्समैन (सिविल) पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। वहीं वर्क्स सुपरवाइजर पद के लिए एसएल-2 वेतनमान के अनुसार 15,900 रुपये से 50,400 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
जेकेएसएसबी भर्ती 2026 के लिए ओएम, ओबीसी, एएलसी-आईबी और आरबीए श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी-1, एसटी-2, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
कैसे होगा चयन?
- जेकेएसएसबी भर्ती 2026 में ड्राफ्ट्समैन (सिविल) और वर्क्स सुपरवाइजर पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा।
- परीक्षा में हर गलत उत्तर पर एक-चौथाई (0.25) अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
- परीक्षा का विस्तृत सिलेबस जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें अपने सभी मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे।
दस्तावेज सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेज
दस्तावेज सत्यापन (DV) के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे:
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट।
- वैध मूल निवास (डोमिसाइल) प्रमाण पत्र।
- शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता के मूल प्रमाण पत्र।
- आरक्षण का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों के लिए श्रेणी प्रमाण पत्र।
- जन्म तिथि के प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र या अन्य मान्य दस्तावेज।
- जम्मू-कश्मीर के बाहर के विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए समकक्षता/प्रामाणिकता प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)।
- पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए निर्धारित प्रारूप में पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र।
- हाल ही में खिंचवाई गई दो पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो।
- आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसे किसी एक वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति।