क्या है आवेदन की शर्तें?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार का जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का निवासी होना जरूरी है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख से पहले जारी किया गया वैध निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी।
इस भर्ती में हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है। 12वीं पास, डिप्लोमा और डिग्रीधारक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों जैसे नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से किया जा सकता है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- यदि आप पहले से पंजीकृत नहीं हैं, तो “New Registration” या “Apply Online” पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी भरकर अकाउंट बनाएं।
- रजिस्ट्रेशन के बाद दिए गए यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- उपलब्ध भर्ती अधिसूचियों में से Health & Medical Education (HME) Department - 239 Posts की अधिसूचना चुनें।
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, संपर्क विवरण और अन्य जरूरी जानकारी फॉर्म में भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड से ऑनलाइन करें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
- सभी जानकारी सही होने के बाद फॉर्म सबमिट करें और आवेदन की कॉपी/रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।