फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौका! यहां निकली हैं 1900 से ज्यादा नौकरियां, जल्द करें आवेदन

Thu, 17 Dec 2020 06:01 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
जॉब्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

JKSSB Recruitment 2020: जम्मू- कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने असिस्टेंट कंपाइलर, एसआई, डिपार्टमेंट असिस्टेंट और अन्य विभिन्न पदों पर बंपर नौकरियां निकाली हैं। इन भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो कि 21 दिसंबर तक चलेगी। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए 21 दिसंबर से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये नौकरियां कश्मीरी प्रवासियों और गैर-प्रवासी कश्मीरी पंडितों के लिए पीएम पैकेज के तहत निकाली गई हैं। जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 दिसंबर 2020 से ही शुरू हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें-यहां निकली हैं नॉन-टीचिंग पदों के लिए नौकरियां, जनवरी 2021 तक आवेदन का मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 दिसंबर या उससे पहले jkssb.nic.in के जरिए इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1997 पदों पर होंगी भर्तियां
जम्मू- कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड 1997 पदों पर भर्तियां करेगा। जिसमें 647 रिक्तियां सहायक संकलक के लिए हैं और 550 भर्तियां चतुर्थ श्रेणी के लिए, सब-इंस्पेक्टर के लिए 350, वाणिज्यिक कर (राज्य कर विभाग), डिपो सहायक के लिए 300 और सहायक 50 भर्तियां फील्ड सहायक III, फील्ड सुपरवाइजर मशरूम और सहायक स्टोर कीपर के लिए हैं। अभ्यर्थी इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri : आईएचबीएएस में 28 पदों भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स


अधिसूचना पढ़ें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें