फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKSSB Naib Tehsildar: नायब तहसीलदार के ढेरों पदों पर आज से आवेदन शुरू, ग्रेजुएट हैं तो अभी भर दें फॉर्म

Tue, 17 Jun 2025 11:03 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

JKSSB Naib Tehsildar: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKSSB Naib Tehsildar Registration 2025: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आज से 15 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का उद्देश्य नायब तहसीलदार के 75 रिक्त पदों को भरना है। 

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 17 जून 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2025
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2025

पात्रता मानदंड (Eligibility)

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
  • आयु सीमा: आमतौर पर 18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट नियमानुसार मिलेगी)।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क 600 रुपये है। एससी, एसटी-1, एसटी-2, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये होगा।

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित और संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनकी शैक्षणिक योग्यताएं, आयु, जाति आदि से संबंधित प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं
  • अब होमपेज पर, लॉगिन टैब पर जाएं।
  • विज्ञापन संख्या 05/2025 के अंतर्गत नायब तहसीलदार पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण कराएं और पोर्टल पर लॉगइन करें।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें