फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेकेएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026: 8वीं और 10वीं पास के लिए 2863 नौकरियां, अभी भरें फॉर्म; कैसे होगा चयन? जानें

Wed, 02 Sep 2026 11:52 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जेकेएसएसबी ने एमटीएस भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कक्षा IV के 2,863 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य उम्मीदवार तय समय में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
JKSSB MTS Recruitment 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेकेएसएसबी ने एमटीएस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कक्षा IV के 2,863 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार 3 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।

नोट करें अहम तिथियां

आयोजन तारीख
अधिसूचना जारी 1 सितंबर 2026
आवेदन शुरू 5 अक्तूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 3 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले

8वीं और 10वीं पास के लिए मौका

जेकेएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 में कक्षा IV (एमटीएस) पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं, सफाईकर्मी पद के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है। दोनों पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 है।
विज्ञापन


पात्रता के लिए उम्मीदवार का जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का निवासी होना जरूरी है। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 तक 18 से 40 वर्ष है। उम्मीदवारों को पात्रता से जुड़ी सभी शर्तें पूरी करनी होंगी और 3 नवंबर 2026 तक आवेदन करना होगा।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

जेकेएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी, एएलसी/आईबी और आरबीए वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी-1, एसटी-2, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
वर्ग अधिकतम आयु जन्म की तारीख
ओएम 40 वर्ष 01 जनवरी 1986 से 01 जनवरी 2008 के बीच
एससी/एसटी-1/एसटी-2/आरबीए/एएलसी-आईबी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 43 वर्ष 01 जनवरी 1983 से 01 जनवरी 2008 के बीच
पीडब्ल्यूबीडी 42 वर्ष 01 जनवरी 1984 से 01 जनवरी 2008 के बीच
पूर्व सैनिक नियमानुसार आयु में छूट 01 जनवरी 2008 के बाद जन्म नहीं

कैसे होगा चयन?

जेकेएसएसबी एमटीएस भर्ती में चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। केंद्र शासित प्रदेश, मंडल और जिला कैडर के लिए अंकों का बंटवारा अलग-अलग है।
चयन का आधार केंद्र शासित प्रदेश कैडर मंडल कैडर जिला कैडर
लिखित परीक्षा 85 अंक 80 अंक 75 अंक
गृह मंडल के उम्मीदवार - 05 अंक -
गृह जिले के उम्मीदवार - - 10 अंक
परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी नहीं 05 अंक 05 अंक 05 अंक
विधवा/तलाकशुदा महिला/अनाथ लड़की 05 अंक 05 अंक 05 अंक
5+ साल से कार्यरत अस्थायी कर्मचारी 05 अंक 05 अंक 05 अंक
कुल

परीक्षा पैटर्न

जेकेएसएसबी एमटीएस परीक्षा ऑफलाइन (ओएमआर) या ऑनलाइन मोड में हो सकती है। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की भाषा केवल अंग्रेजी होगी। गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा का पाठ्यक्रम जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर MTS Recruitment 2026 की लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें