एडमिट कार्ड से जुड़ी सहायता और दिशानिर्देश
अगर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है या इससे संबंधित कोई तकनीकी दिक्कत होती है, तो वे JKSSB हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए जम्मू में 0191-2461335 और श्रीनगर में 0194-2435089 पर कॉल किया जा सकता है। हेल्प डेस्क 09 जुलाई 2025 से 13 जुलाई 2025 तक कार्यालय समय में ही सक्रिय रहेगी।
गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन में किसी भी प्रकार की गलत जानकारी, प्रतिरूपण, दस्तावेजों में धोखाधड़ी या योग्यता को लेकर झूठे दावे से बचें। यदि कोई अभ्यर्थी दोषी पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है और अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।
नेगेटिव मार्किंग और चयन प्रक्रिया
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। हर गलत उत्तर पर प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का 1/4 भाग काटा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया और सिलेबस की विस्तृत जानकारी पहले ही अधिसूचित की जा चुकी है, जो उम्मीदवार JKSSB की वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।