JKPSC HDO Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने कृषि उत्पादन विभाग में बागवानी विकास अधिकारी ( HDO) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2023 से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दो जुलाई 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जेकेपीएससी के तहत बागवानी अधिकारी के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास M.Sc बागवानी की डिग्री होनी चाहिए। बी.एससी कृषि, बी.एससी हॉर्टिकल्चर वाले उम्मीदवारों पर तभी विचार किया जाएगा, जब M.Sc.बागवानी वाले उम्मीदवार न हो।
आयु सीमा एक जनवरी, 2023 को 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये लागू है। पीएचसी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
रिक्रूटमेंट टैब के तहत जॉब्स/ऑनलाइन एप्लिकेशन पर क्लिक करें।
अब एचडीओ पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
लॉगइन करें और आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।