परीक्षा तिथि और समय
जेकेपीएससी संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 23 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
प्रवेश पत्र डाउनलोड न हो पाने पर क्या करें?
उम्मीदवार ध्यान दें, यदि कोई अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में असमर्थ है, तो वह ऑनलाइन आवेदन पत्र और ऑनलाइन शुल्क भरने के वैध प्रमाण के साथ 19 फरवरी, 2025 तक या उससे पहले आयोग के समक्ष उपस्थित हो सकता है और यदि अभ्यर्थी ऐसा नहीं करता है, तो यह माना जाएगा कि वह उक्त परीक्षा में बैठने के इच्छुक नहीं है और 19 फरवरी, 2025 के बाद उसके किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।
एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (jkpsc.nic.in) पर जाएं।
- अब होम पेज पर उपलब्ध जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब एडमिट कार्ड की जांच करें और डाउनलोड कर लें।
- अंत में आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।