कब हुई थी परीक्षा?
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई, 2022 को किया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में आयोजित की गई थी। अब परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में उपलब्ध है। आयोग ने परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को भी जारी कर दिया है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 220 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें से 100 रिक्तियां जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के जूनियर स्केल के पद के लिए, 50 जम्मू-कश्मीर पुलिस (G) सेवा के लिए, और 70 जम्मू-कश्मीर लेखा (G) सेवा के लिए हैं।
क्या होगा अगला चरण?
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 4943 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। मुख्य परीक्षा के बारे में जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।