फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JIPMER Recruitment 2024: प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के 80 पदों पर होगी भर्ती, 29 अक्तूबर से करें आवेदन

Fri, 25 Oct 2024 12:59 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JIPMER Recruitment 2024: जेआईपीएमईआर में 80 प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जानी है।स उम्मीदवार 29 अक्तूबर से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
नौकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JIPMER Recruitment 2024: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) ने विभिन्न स्पेशलिटीज/सुपर-स्पेशलिटीज में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन जल्द ही शुरू होने वाले हैं। बता दें कि इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर 29 अक्तूबर से 21 नवंबर शाम 4.30 बजे तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि पूर्व अधिसूचना के अनुसार पहले आवेदन 25 अक्तूबर से शुरू होने थे लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण आवेदन प्रारंभ की तिथि 29 अक्तूबर कर दी गई थी। बता दें कि कुल 80 रिक्तियां की अधिसूचना जारी की गई है। इसमें 26 रिक्तियां प्रोफेसर पदों (JIPMER, पुदुचेरी) के लिए, 35 सहायक प्रोफेसर (JIPMER, पुदुचेरी) के लिए, 2 प्रोफेसर (JIPMER, कराईकल) के लिए और 17 सहायक प्रोफेसर (JIPMER, कराईकल) के लिए हैं। 
 
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
वर्ग आवेदन शुल्क
यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 1500 रुपये +  शुल्क लागू
एससी/एसटी 1200 रुपये +  शुल्क लागू
पीडब्ल्यूबीडी (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) आवेदन शुल्क से छूट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें