Jharkhand Lab Assistants recruitment 2023: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधीन कई विषयों के लिए प्रयोगशाला सहायकों के पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए पांच अप्रैल 2023 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख चार मई 2023 तक है।
विज्ञापन
पदों का विवरण
पद का नाम
अनारक्षित
ईडब्ल्यूएस
एससी
एसटी
बीसी1
बीसी2
कुल
प्रयोगशाला सहायक (भौतिक शास्त्र)
93
22
60
23
18
14
230
प्रयोगशाला सहायक (रसायन शास्त्र)
93
22
60
23
18
14
230
प्रयोगशाला सहायक (जीव विज्ञान)
93
22
60
23
18
14
230
कुल पद
279
66
180
69
54
42
690
आवेदन शुल्क
झारखंड में प्रयोगशाला सहायकों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये की फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगी। राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 50 रुपये है।
झारखंड सरकार की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सम्बन्धित विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए कट-ऑफ 45 फीसदी है।